थाने में भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
जीरो प्वाइंट पर बुलाई महापंचायत
नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल से किसानों को हटाकर जेल भेजने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को नोएडा ग्रीनो के जीरो प्वांट पर महापंचायत बुलाई है। इसको लेकर बड़ी संख्या में किसान शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
थाने में भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
थाने में भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
गाैरव टिकैत व भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पांच मंडल के किसानों के साथ किया था नोएडा कूच का एलान
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के पांच मंडल सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़ आगरा और मुरादाबाद के किसानों के साथ आज ग्रेटर नोएडा कूच करने का एलान कर दिया था। मेरठ और सहारनपुर मंडल के किसान परतापुर में एकत्र होकर नोएडा जाने के लिए निकले तो उन्हें पुलिस ने रोक दिया।
मेरठ जिले के अधिकांश स्थानों पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धरना
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को जीरो प्वाइंट नोएडा जाने से रोककर टप्पल थाने में हिरासत में ले लिया। इस विरोध में मेरठ देहात के थाने जानी , परतापुर, मवाना, कंकरखेड़ा आदि थानों में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राकेश टिकैत को छोड़े जाने तक धरना चालू रहेगा।