फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने मिल अधिकारियों को बनाया बंधक, गन्ना भुगतान नहीं मिलने से नाराज हैं किसान

Wed, 28 Aug 2019 12:46 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भाकियू ने मिल अधिकारियों को बंधक बनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान न होने से नाराज शुगर मिल पहुंचकर अधिकारियों को बंधक बना लिया। मिल अधिकारियों द्वारा 31 अगस्त तक 5 करोड़ और 10 सितंबर तक समस्त गन्ना भुगतान के आश्वासन पर उन्हें बंधनमुक्त किया गया।

विज्ञापन


सहारनपुर में गंगोह कोतवाली क्षेत्र के सलारपुरा मार्ग स्थित उत्तम शुगर मिल शेरमऊ में मंगलवार को पहुंचे भाकियू नेताओं ने वहां मौजूद मिल अधिकारियों को बंधक बना लिया। नकुड़ तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान न मिलने के कारण किसान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। वह अपने बच्चों की फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं और न ही खाद-बीज का इंतजाम कर पा रहे हैं। ऊपर से विद्युत विभाग के अधिकारी बिलों की वसूली को लेकर किसानों पर दबाव बना रहे हैं। जब तक किसानों को समस्त गन्ना भुगतान नहीं मिल जाता किसी भी किसान का कनेक्शन नहीं कटने दिया जाएगा। किसानों के हितों के लिए भाकियू ऊर्जा निगम के अधिकारियों से आर-पार की लड़ाई लड़ने से भी पीछे नहीं हटेगी। गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू नेताओं ने वहां मौजूद अधिकारियों को करीब 3 घंटे तक बंधक बनाए रखा। 

यह भी पढ़ें: भाकियू कार्यकर्ता ने जेई को बंधक बनाकर धरने पर बैठाया, अभद्र भाषा का लगाया आरोप
विज्ञापन


बता दें कि इस बीच भाकियू नेताओं और मिल अधिकारियों के बीच चली वार्ता में मिल अधिकारियों ने 31 अगस्त तक 5 करोड़ रुपये का भुगतान और 10 सितंबर तक समस्त गन्ना भुगतान देने का आश्वासन देकर अपने आपको बंधन मुक्त कराया। जिस पर तहसील अध्यक्ष चौधरी देशपाल सिंह ने कहा कि यदि 10 सितंबर तक समस्त गन्ना भुगतान नहीं किया गया तो 11 सितंबर को मिल प्रांगण में भाकियू महापंचायत करेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कलक्ट्रेट में किसानों का जबरदस्त हंगामा, दो मिलों के जीएम को बनाया बंधक

गंगोह ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश ने 30 अगस्त को उत्तराखंड के मंगलौर में आहूत भाकियू की महापंचायत किसानों से अत्यधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। वार्ता के दौरान केन जीएम राकेश दीक्षित, केन सीएम मनोज निर्वाल, गन्ना अधिकारी देवेंद्र सिंह, एसीएम अजय पंवार, एसीओ बालेश राठी आदि अधिकारी शामिल रहे। इस मौके पर चौधरी शेखर सिंह, सोमपाल, सुरेश, पप्पू, सिताब सिंह, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें