भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन देते हुए। (स्त्रोत भानु) मवाना।
गन्ना किसानों की समस्याओं के संबंध में जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन दिया
मवाना। भाकियू (भानु) ने जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल को ज्ञापन देकर गन्ना किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) जिलाध्यक्ष पुनीत त्यागी व अमित त्यागी गणेशपुर प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने जिला गन्ना अधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। अमित त्यागी ने बताया कि गांव गणेशपुर, कौल, बिसोला में टिकोला शुगर फैक्टरी का गन्ना क्रय केंद्र विगत डेढ़ दशक से चल रहा है। इससे क्षेत्र के किसान जीवन बहुत खुशहाली से व्यतीत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार का सपना भी साकार हो रहा है। परंतु मवाना शुगर फैक्टरी तीनों गांवों के गन्ना क्रय केंद्र सांठगांठ कर निरस्त कराकर अपने क्रय केंद्र स्थापित करना चाहती है। इसका किसान विरोध कर रहे हैं। किसान टिकोला शुगर फैक्टरी के गन्ना क्रय केंद्र को अपने गांव में यथास्थिति रखना चाहते हैं।
मवाना खुर्द में मवाना शुगर फैक्टरी के तीन क्रय केंद्र चल रहे हैं परंतु वहां के किसान भी एक नया क्रय केंद्र टिकोला शुगर फैक्टरी का लगवाना चाहते हैं। ज्ञापन देने वालों में नितिन त्यागी, अमित पाल, सुरेशचंद, लेखपाल कश्यप, आनंद त्यागी, हरीश शर्मा, जितेंद्र प्रधान, प्रदीप त्यागी, गौरव, ब्रजमोहन आदि किसान उपस्थित रहे।