फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्मार्ट मीटर के विरोध में भाकियू (आजाद) देगी धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। स्मार्ट मीटर के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (आजाद) ने आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब चौधरी के नेतृत्व में 1 मई को बिजली मुख्यालय मेरठ पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता हनीफ राणा ने कहा कि प्रदेश में तेजी से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं, खासकर किसान और मजदूर वर्ग के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं और प्रीपेड रिचार्ज प्रणाली को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत अधिनियम की धारा 56 का पालन किया जाए, जिसके तहत कनेक्शन काटने से पहले 15 दिन का नोटिस दिया जाना अनिवार्य है। डिजिटल व्यवस्था के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान करने के बजाय हर घर बिजली का बिल पारंपरिक तरीके से उपलब्ध कराया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि जब किसानों को उनकी फसल का भुगतान महीनों बाद मिलता है तो उनसे बिजली बिल प्रीपेड रिचार्ज के रूप में पहले ही लेना अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें