फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू तोमर ने किया थाने का घेराव

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन तोमर थाने में प्रदर्शन करते हुए। (बहसूमा)
विज्ञापन
- छह माह पूर्व छह वर्षीय मासूम के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे भाकियू तोमर गुट के कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र निवासी 6 वर्षीय मासूम से 6 माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी शहजाद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को भाकियू तोमर ने धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया। धरना स्थल पर पहुंचे सीओ अभिषेक पटेल ने 15 दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शनिवार को कार्यकर्ता व पदाधिकारी थाने पहुंचे। यहां पर छह माह पूर्व क्षेत्र की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मुख्य आरोपी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाकियू तोमर के युवा पूर्व जिलाध्यक्ष शुभम लांबा ने उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। जानकारी पर मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल भी उनके बीच पहुंचे। उन्होंने कहा ऐसा नहीं है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया गया है। उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस ने जम्मू कश्मीर तक आरोपी की तलाश में दबिश दी। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। आरोपी का कोई पैरोकार नहीं है। भावनपुर थाना क्षेत्र की घटना में आरोपी पांच साल में अपने आप छूटकर आया था। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद मलिक, इकपाल राठी, अखिल राणा, मोनू धीमान, गर्वित, शैंकी सिंघल, ओमवीर सिंह, अंकित राणा, राकेश तेवतिया, राजेंद्र सिंह, अमित सदरपुर, दानिश व गजेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें