पावर एमडी का घेराव करते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
भाजपाइयों ने शनिवार को ऊर्जा भवन पर एमडी का घेराव किया। किसानों ने ऊर्जा भवन में बिजली आपूर्ति ठप कर दी। एमडी अभिषेक कुमार से भाजपा नेता कुलदीप तोमर की नोंकझाेंक हो गई। चीफ इंजीनियर ने एमडी का बचाव किया तो भाजपाई और किसानों ने चीफ इंजीनियर से हाथापाई कर दी। एक किसान ने कुर्सी फेंकी तो वह कमरे से भाग निकले।
इस बीच विधायक संगीत सोम भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। विधायक के पहुंचते ही किसानों ने एमडी को बंधक बना लिया। विधायक ने कहा कि बिजली की समस्या से किसान जूझ रहे हैं। फसलें बर्बाद हो रही हैं। सरधना की एक लाइन जो सलावा बिजली घर से जुड़ी हुई है उस पर आज तक क ोई ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया।
विधायक ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के इशारे पर बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी यदि चार दिन में बिजली व्यवस्था न सुधरी तो पूरे कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी। इस दौरान गौरव प्रधान सलावा, सोनू, मोनू, संजय गुप्ता, संजीव सोम, दिग्विजय चौहान, अमित चौहान, राजेश निगम, अंकित त्यागी, चीकू पंडित, संजीव बालियान, राहुल भटीपुरा, दीपक काजला मौजूद रहे।