सरधना। श्रीरामलीला मैदान में हिंदू युवा संगठन द्वारा आयोजित दसवां गणेश चतुर्थी महामहोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
हिंदू युवा संगठन द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार की रात भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण में प्रसिद्ध भजन गायक संजीव दिलवाला बागपत ने जब गणपति व शिव भजनों की अमृतवर्षा की तो पंडाल तालियों और जय गणेश देवा के जयघोष से गूंज उठा। भजन कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने देर रात तक धार्मिक गीतों पर भक्ति में झूमते हुए भाग लिया।
अवि तिलकधारी की टीम द्वारा प्रस्तुत भगवान शिव और माता पार्वती की मनमोहक झांकी खास आकर्षण रही। विशाल पारदर्शी गेंद के भीतर प्रस्तुत यह झांकी दर्शकों के लिए नया अनुभव बनी। श्रद्धालुओं ने झांकी को कैमरे में कैद किया और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। भजन गायक संजीव दिलवाला बागपत और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
कलाकारों ने विशाल पारदर्शी गेंद के भीतर राधा-कृष्ण रूपी नृत्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांके पंवार रहे। जबकि सूर्यदेव त्यागी व सुभाष चावरिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उद्घाटन सभासद शानू जैन और महीपाल वाल्मीकि ने किया। समारोह गौरव के रूप में सभासद संजय सोनी, विक्की पार्चा और शुगनचंद धिंगान की उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, अनिकेत गुप्ता, अनिल गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, अतुल गुप्ता, प्रीतम सैनी और बॉबी गौतम समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्री शिव मंदिर तगायन में हवन व आरती हुई
सरधना के तगायन मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में भी गणेश महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को महोत्सव के तीसरे दिन हवन व गणपति पूजा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। इस अवसर पर सभासद शानू जैन, नितिन त्यागी, सनी सैनी, हरित त्यागी, पंकज त्यागी, कालू त्यागी, जतिन बिश्नोई, राजकुमार, संभव जैन, आदर्श जैन, अमित त्यागी, रोहित त्यागी, मुदित गोयल आदि मौजूद रहे।
सरधना। तगायन मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में भी गणेश महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया।
सरधना। तगायन मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में भी गणेश महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया।