फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर कातिलाना हमले में नवविवाहिता गिरफ्तार  

Thu, 31 May 2018 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ से अपहृत नवविवाहिता के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। नवविवाहिता के भाई पर जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर शहजाद नामजद हुआ था, जबकि दो आरोपी अज्ञात थे। पुलिस ने इस कातिलाना हमले में नवविवाहिता का नाम खोलते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ थाने में दो माह पूर्व नवविवाहिता के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें हिस्ट्रीशीटर शहजाद समेत पांच लोग नामजद हुए थे। शहजाद अभी वांटेड है। विगत 17 मई को नवविवाहिता का भाई अपनी बहन की बरामदगी की मांग कर एसएसपी ऑफिस से गांव लौट रहा था। तभी भावनपुर क्षेत्र में उस पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें शहजाद ही नामजद हुआ था। 
चार दिन पूर्व पुलिस से साठगांठ कर नवविवाहिता कोर्ट में पहुंची। कोर्ट में नवविवाहिता ने हिस्ट्रीशीटर शहजाद के पक्ष में बयान देते हुए अपने भाई से खतरा बताया था। वहीं सोमवार को जानलेवा हमले के चश्मदीद दो गवाहों ने शपथपत्र देकर बताया था कि इस हमले में शहजाद के साथ अपहृत नवविवाहिता यानी युवक की बहन भी थी। मंगलवार को नवविवाहिता को उसकी इच्छानुसार कोर्ट के आदेश पर हिस्ट्रीशीटर के एक रिश्तेदार के यहां हरिद्वार में छोड़ा गया था। 
विज्ञापन

एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक पर हुए जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर शहजाद के साथ युवक की बहन का नाम प्रकाश में आया था। जिसे कातिलाना हमले का आरोपी बनाते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर एसीजेएम-9 आलोक कुमार की अदालत मेें पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी शहजाद की तलाश में दबिश जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें