फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बनारस के लिए.... भदोई पुलिस को रोहटा से मिली लापता किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजमपुर माजरा में जनपद भदोई पुलिस ने पहुंचकर एक मकान से लापता किशोरी को बरामद किया है। किशोरी के साथ पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के बेटे को भी हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

भदोई पुलिस ने सोमवार शाम क्षेत्र के गांव ख्वाजमपुर माजरा में एक मकान पर दबिश दी। भदोई पुलिस ने बताया कि कई दिन पहले एक किशोरी गायब हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस से मोबाइल की डिटेल निकलवाई जो मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजमपुर माजरा में मिली। भदोई से पुलिस की एक टीम किशोरी के परिजनों को साथ लेकर रोहटा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से एक मकान से किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद भदोई पुलिस आरोपी मकान मालिक के बेटे समेत किशोरी को अपने साथ लेकर चली गई।
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि भदोई पुलिस ने आकर किशोरी की गुमशुदगी की बात कही थी। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर किशोरी को बरामद कर अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई भदोई पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें