फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भाकियू नेताओं को दिल्ली आंदोलन में जाने से रोकने के लिए मनाते रह गए। कार्यकर्ता और नेता दिल्ली रवाना भी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू नेता को दिल्ली जाने से रोकने का किया प्रयास
विज्ञापन

मवाना। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में किसानों को जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बीते दो दिन से अभियान चला रखा है। बीती रात गांव मुबारिकपुर में भाकियू नेता चौ. नरेश के यहां तहसीलदार अजय उपाध्याय, सीओ उदय प्रताप सिंह व थाना प्रभारी पहुंचे तथा उनको दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन सुबह के समय ट्रैक्टर ट्रालियों से तारापुर लतीफपुर आदि से किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं दो कारों से भाकियू नेता भी दिल्ली चले गए।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों का किसान विरोध कर रहे हैं। जिसको लेकर देशभर से किसान दिल्ली बोर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली जाने से किसानों को रोकने के लिए बीते दो दिन से पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि चौ. नरेश ने आश्वासन दिया था कि वे अकेले ही जाएंगे। किसी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर नहीं जाएंगे। लेकिन आज पुलिस और प्रशासन को धता बताते हुए भाकियू नेता चौ. नरेश बुलेरो तथा आल्टो कार में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली चले गए। वहीं तीन चार ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर तारापुर, लतीफपुर आदि से भी भाकियू कार्यकर्ता व किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इन सबसे पुलिस अनभिज्ञ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें