फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया वराह अवतार, कपिलोपाख्यान ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ।
गढ़ रोड मीरा एनक्लेव स्थित गौरी शंकर मंदिर कन्हैया पार्क में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित कुशला प्रसाद शास्त्री महाराज ने भगवान विष्णु के वराह अवतार, कपिलोपाख्यान और ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान वराह ने हिरण्याक्ष का वध कर पृथ्वी को रसातल से मुक्त कराया। वहीं कपिल मुनि ने माता देवहूति को भक्ति और तत्वज्ञान का उपदेश दिया।
विज्ञापन

ध्रुव चरित्र सुनाते हुए उन्होंने बताया कि बालक ध्रुव ने कठोर तपस्या कर भगवान विष्णु के दर्शन प्राप्त किए और अटल ध्रुव पद का वरदान पाया। भजनों और भगवान की लीलाओं के वर्णन से कथा स्थल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रमेश चंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, मनमोहन शर्मा, विपिन रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, विजय रस्तोगी, रवि कुमार वर्मा, शलभ रस्तोगी, विशाल रस्तोगी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें