फलावदा। गांव मंदवाड़ी निवासी युवक को घर में बंद कर चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित ने चार के खिलाफ तहरीर दी है।
जसपाल पुत्र चमन सिंह ने बताया कि उसका पुत्र प्रशांत रविवार को फलावदा कस्बे में किसी काम से आया था। आरोप है कि गांव दांदूपुर निवासी कुछ युवक उसके पुत्र को लेकर गए और कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। किसी तरह वह घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। डॉक्टर ने पैर की हड्डी टूटे होने की बात कही है। वहीं पीड़ित द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।