फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज ने शोभा यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में जैन समाज द्वारा 15 से 20 नवंबर तक जिन सहस्रनाम महार्चना एवं विश्व शांति के लिए पदमप्रभु अतिश्य दिगंबर जैन मंदिर में महायज्ञ का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है। इसी में सोमवार को नगर में भव्य पंचरथ शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य में पंचरथ शोभायात्रा निकाली गई। सरधना नगर में निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। मोहल्ला खारीकुआं पर मंजूर मलिक के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल मालाओं से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कुणाल जैन, प्रवीण जैन, ऋषभ जैन, अरिहंत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें