फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा-धमकाकर करता रहा बेटी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फूटा भांडा

Sat, 05 Aug 2017 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
किशोरी बेटी से सौतेला पिता करीब छह माह से डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर किशोरी ने अपनी मां को बताया तो भांडा फूट गया। परिजनों और आसपास के लोगों ने आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला घरों में काम करती है। पति की करीब 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने एक ट्रक चालक से शादी कर ली थी। यह महिला करीब छह माह पहले अपने बच्चों को पति के पास छोड़कर हरियाणा मायके चली गई थी। इस बीच आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी से डरा धमकाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। थाना कंकरखेड़ा पर आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल के अनुसार आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। वहीं किशोरी की मां ने थाने में आरोपी से कहा कि अगर उसे पता होता कि तू हैवान है तो अपनी बेटी को तेरे भरोसे छोड़कर ना जाती।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें