फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की बधाई देकर खाई मिठाई, फिर बताई बेटी हुई

Sat, 13 Aug 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड में शुक्रवार रात प्रसव के बाद बच्चा बदले जाने का आरोप लगा परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने कहा कि पहले बताया गया कि लड़का हुआ है और बाद में बोल दिया लड़की हुई है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला कराया।
विज्ञापन

बताया गया कि गायनी वार्ड में भर्ती एक महिला की जेआर डॉ. अर्चना और डॉ. मयंक की टीम ने डिलीवरी कराई। इस दौरान महिला ने लड़की को जन्म दिया, लेकिन वार्ड आया ने ओटी से बाहर आकर परिजनों से कह दिया कि लड़का हुआ है मिठाई खिलाओ।
इस पर परिजनों ने वहां मिठाई बांटनी शुरू कर दी। इस दौरान किसी दूसरे स्टाफ ने बताया कि लड़की हुई है। इस पर परिजनों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि पहले वार्ड आया ने लड़का बताया और अब स्टाफ लड़की होने की बात कह रहा है। हंगामे की सूचना पर विभागाध्यक्ष भी मौके  पर पहुंचीं और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें