मेरठ। भारत विकास परिषद आयुष्मान शाखा ने गंगा कॉलोनी स्थित एक स्कूल में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन हुआ। शिविर के पहले दिन बच्चों को योग के लाभ सिखाए गए। पर्यावरण विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिए गए। दूसरे दिन बच्चों को संस्कारों का महत्व समझाया गया। अंतिम दिन भारत की महान विभूतियों और धार्मिक ग्रंथों के बारे में जानकारी दी गई। समापन पर सभी बच्चों को शिकंजी, बोतल और चिप्स के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में नगर संयोजक दिनेश गोयल, अध्यक्ष कपिल गुप्ता और सचिव नीलम गोयल सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। संवाद