फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हस्तिनापुर में 46 ग्राम प्रधानों को चुनेंगे 95,179 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में जुड़े 2191 नए मतदाता
विज्ञापन

रवींद्र चौहान
हस्तिनापुर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अब सभी की निगाहें पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर टिकी हैं, जिसके बाद चुनावी गतिविधियां और अधिक तेज हो जाएंगी।
विकासखंड हस्तिनापुर की 46 ग्राम पंचायतों में आगामी पंचायत चुनाव में कुल 95,179 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यही मतदाता 46 ग्राम प्रधानों के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों की किस्मत का फैसला करेंगे। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं और गांवों में जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2021 में विकासखंड क्षेत्र में कुल 92,988 मतदाता थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 95,179 हो गई है। इस प्रकार पांच वर्षों में 2,191 नए मतदाता मतदाता सूची में शामिल हुए हैं। ये नए मतदाता पहली बार पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और गांवों की सरकार चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
निर्वाचन विभाग के अनुसार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नाम जोड़े गए, जबकि मृतकों, स्थानांतरित हो चुके लोगों और अन्य अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए। दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। संवाद

गरमाने लगा चुनावी माहौल
मतदाता सूची जारी होने के साथ ही चुनावी माहौल भी गरमाने लगा है। संभावित उम्मीदवार गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन


यहां देख सकते हैं मतदाता सूची
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची तहसील, कलक्ट्रेट, विकासखंड (पंचायत ब्लॉक) कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायत भवनों पर उपलब्ध रहेगी। मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण देखा जा सकता है। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हुआ है अथवा नाम, आयु या अन्य विवरण में कोई त्रुटि है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा एवं आपत्ति भी प्रस्तुत की जा सकती है। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर समय रहते संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें