फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : समीर चौहान

विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए जन कल्याणकारी शिविर का शुभारंभ करते  जिला महामंत्री समीर चौहान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र में एक सप्ताह तक चलने वाले जन कल्याणकारी शिविर का शुभारंभ किया गया। 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित शिविर का मुख्य लक्ष्य केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री समीर चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेष काउंटर लगाए गए, जहां आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड में संशोधन, पीएम आवास योजना (शहरी) और पीएम उज्ज्वला योजना के आवेदन स्वीकार किए गए। साथ ही विभिन्न पेंशन योजनाओं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, जन धन योजना के नए खाते खोलने व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जैसे प्रशासनिक कार्यों का हाथों-हाथ निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ईओ कृष्ण कांत मिश्रा, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक, राकेश कुमार, लाखन चौहान सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। पालिका प्रशासन ने मवाना को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लेते हुए नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें