फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएम स्वनिधि योजना के पात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका द्वारा सामुदायिक केंद्र में पालिका अध्यक्ष व ईओ द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण लेने वाले रेहड़ी, पटरी वाले दुकानदारों को सम्मानित किया। पालिका चेयरमैन अखिल कुमार कौशिक व अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा की अध्यक्षता में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी, पटरी वाले दुकानदारों जिनमें 15000, 25000 व 50000 रुपये का ऋण पाने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कर अधीक्षक अनिल कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, लिपिक लाखन सिंह, अफरोज जैदी, राहुल वर्मा, असलाफुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें