संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जैन समाज के पदाधिकारी शुक्रवार को दिल्ली स्थित लाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद आचार्य सौरभ सागर जी महाराज से मिले। उन्होंने महाराज श्री से इस बार मेरठ में ही चातुर्मास करने का अनुरोध किया। जैन समाज के सुरेश जैन ऋतुराज और सुरेंद्र जैन ने बताया कि शनिवार को समाज के लोग इंदौर जाएंगे और वहां सौरभ सागर महाराज जी के गुरुजी से मिलेंगे। उनसे मिलकर उनसे भी इसका अनुरोध किया जाएगा कि वह सौरभ सागर महाराज जी को इस बार मेरठ में चातुर्मास करने की अनुमति प्रदान करें। वहां जाने के लिए समाज के अध्यक्षों, मंत्रियों एवं प्रमुख धर्मावलंबियों से सुबह 6:30 बजे मेरठ से रवाना होंगे। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व 6 मई को जैन बोर्डिंग हाउस तथा 20 मई को मुरादनगर में सामूहिक रूप से श्रीफल अर्पित कर चातुर्मास का निवेदन किया गया था।