फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंच न मिली, तो मोदी की मेरठ में एंट्री बैन

Sat, 05 Nov 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बेगमपुल जाम कर दिया। दो घंटे के चक्का जाम के दौरान अधिवक्ताओं ने जल्द से जल्द बेंच देने की मांग जोरशोर से उठाई।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता, लिपिक और वादकारी बेगमपुल पर पहुंच गए और सभी रास्तों को बंद कर दिया। किसी भी वाहन को वहां से गुजरने नहीं दिया। इस दौरान कई वाहन चालकों से वकीलों की नोकझोंक भी हुई। वकीलों ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग बिल्कुल जायज है। केंद्र और राज्य सरकार जागरूक हो और वेस्ट यूपी के लोगों की इस बड़ी मांग को पूरा करे।
किसान यूनियन और कुछ अधिवक्ताओं ने हरित प्रदेश की मांग करते हुए चेतावनी दी कि बेंच न मिली, तो पूरा प्रदेश ही हरित प्रदेश बना देंगे। अनिल कुमार जंगाला ने कहा कि मेरठ की धरती पर पीएम नरेंद्र मोदी को भी कदम नहीं रखने देंगे। इस दौरान भाजपा सांसद और विधायकों के न आने से नाराज अधिवक्ताओं ने कहा कि जल्द ही इन सांसद और विधायकों को ‘पूर्व’ बना देंगे। धरने के बाद अधिवक्ताओं ने कचहरी पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
बंद के दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह, संयोजक अजय कुमार शर्मा, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष लीलापत, महामंत्री विजय शर्मा, पंचायती राज्य संगठन के सदाराम त्रिवेदी, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संयुक्त युवा व्यापार संघ अध्यक्ष लल्लू मक्कड़, सिख वेलफेयर आर्गनाईजेशन के अध्यक्ष मंजीत सिंह कोछड़, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश कुमार त्यागी, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी, कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय गोयल, डीएन कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष अंकित चौधरी, पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी, विष्णु दत्त पाराशर, मनिंद्र सिंह ढोढी, भरतीय किसान यूनियन के मौहम्मद अर्शी, गौरव शर्मा, सर्व समाज जागरूक समिति के अध्यक्ष जीशान सिद्दकी, चौधरी यशपाल सिंह, पूर्व महामंत्री अनिल कुमार जंगाला, मनोज कुमार कुराली,  सूरजवीर सिंह, दिनेश शर्मा, गुलबीर भाटी, आशीष चौरसिया, गजेंद्र सिंह धामा, उदयवीर सिंह राणा, रामेश्वर प्रसाद त्यागी, पंकज शर्मा, फजल हसनैन जैदी, अब्दुल जब्बार खां, जितेंद्र सिंह बना, तरुण ढाका, राजेंद्र सिंह जानी, राजीव त्यागी, सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें