फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलोलपुर बुल्स बना चैंपियन

Tue, 14 Jun 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्टेडियम में विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेरठ प्रो कबड्डी लीग के फाइनल में बहलोलपुर बुल्स ने दबंग मयराष्ट्र को छह प्वाइंट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के हर प्वाइंट पर दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अलोक सिन्हा ने विजेता और उपविजेता को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सप्ताह से चल रही प्रो कबड्डी लीग का फाइनल सोमवार को बहलोलपुर बुल्स और दबंग मयराष्ट्र के बीच हुआ। 20 मिनट के फर्स्ट हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर दबाव बनाना शुरू किया। वहीं मैदान में मौजूद दर्शक भी हर प्वाइंट पर जमकर शोर मचा रहे थे। फर्स्ट हाफ खत्म होने तक बुल्स की टीम दो प्वाइंट से आगे निकल गई, लेकिन सेकेंड हाफ में दबंग ने अच्छी वापसी की और बुल्स को कड़ी टक्कर दी। मैच के अंत में बुल्स 33 प्वाइंट बनाकर विजेता बन गई। दबंग 27 प्वाइंट ही हासिल कर सकी।

महिला खिलाड़ियों को बांटी किट
मानसी संस्था ने भी दोनों महिला टीमों की खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने टीमों की सभी खिलाड़ियों को किट और कैप बांटे। यह एसीएम सिविल लाइंस ज्योति राय ने वितरित किए।
विज्ञापन

ढोल नगाड़ों पर झूमें दर्शक
आयोजकों ने ढोल का भी इंतजाम किया हुआ था। मैच के दौरान ढोल की थाप पर दर्शकों ने जमकर डांस किया। वहीं मैदान ढोल नगाड़ों, तालियों और दर्शकों के शोर से गूंज उठा।
जवानों ने भी देखा फाइनल
सेना के जवान लगातार कबड्डी के मैच देखने आ रहे थे। उन्होंने अपने परिवार के साथ मैच का लुत्फ उठाया।
स्क्रीन पर देखा मैच
संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल की तरफ से फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। जिस पर दर्शकों ने आसानी से मैच का लुत्फ उठाया।
ये रहे मौजूद
जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल, संघ सचिव जोगेंद्र चौधरी, आरएसओ अजय सेठी, संजय भारद्वाज, नीरज पाल सिंह, विनोद यादव, आशीष गौतम, मनोज शर्मा, मनीष शर्मा, केपी सिंह, विनीता कौशल, लवलीता कौशल, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

लड़कियों का भी धमाल
फाइनल के अवसर पर बालिका टीमों के बीच भी मैच खेला गया। जिसे देखने वाले दर्शकों में काफी उत्साह नजर आया।
सेल्फी लेने का भी क्रेज
कबड्डी प्रेमियों ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने अपनी पसंद की टीमों और उनके खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें