मुकदमा दर्ज होने के बाद वह सौदेबाजी करती हैं। पैसे मिलने पर वह समझौते का शपथपत्र कोर्ट में लगा देती हैं। मुंहमांगी रकम न मिलने पर व्यक्ति को जेल भिजवा देती हैं। वायरल वीडियो में दो युवतियां एक युवक से समझौता करती दिख रही हैं। युवक द्वारा युवतियों से समझौते की रकम पूछने पर वह दो लाख रुपये बता रही हैं।
एसएसपी को बताई करतूत
महिला का शिकार बने कुछ युवक शुक्रवार को एसएसपी अजय साहनी से मिले। उन्हें ब्लैकमेलर महिलाओं के संबंध में बताया। पीड़ित युवकों का कहना है कि वह महिला और उसकी बेटियों को नहीं जानते। न जाने कैसे उन्होंने उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा दिये। इस परिवार में एक महिला, उसकी कई बेटियां, एक पुत्रवधू व एक युवक है। सभी गिरोहबंद होकर इस काम को अंजाम दे रहे हैं।
पीड़ितों ने महिला व उसकी बेटियों द्वारा विभिन्न थानों में दर्ज कराए गए करीब 30 मुकदमों की सूची एसएसपी को सौंपी। एसएसपी अजय साहनी ने मामले में जांच बैठा दी है। उनका कहना है कि मेडिकल थाना क्षेत्र से कुछ लोगों ने पूरे साक्ष्य के साथ शिकायत की है। यह अनोखा मामला है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।