मेरठ के सरधना में पुलिस ने सोमवार रात दबिश देकर चार गोतस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में गोतस्करों ने गोकशी की घटना को अंजाम देकर मांस को दिल्ली के होटलों में सप्लाई करने की बात कबूल की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि गंगनहर पुल के पास सोमवार सुबह मांस से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस के नमूने लेकर मिट्टी में दबाव दिया था। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोकशी की घटना होने पर रोष व्यक्त किया और कार्रवाई की मांग की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मढियाई गांव के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अरुण यादव, मोहित निवासी बम्हैटा, थाना वेवसिटी गाजियाबाद, दुर्गा प्रशाद गिरी हाल पता मोहल्ला चरनी विहार काॅलोनी छपरौला, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर मूल निवासी गांव रंगपुर थाना सलेमपुर बुलंदशहर, कासिफ पुत्र सिराज गांव कुलंजन थाना सरधना बताया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने नंगला रोड पर गोकशी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।