फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड कॉलेजों को 15 जुलाई तकक संबद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के बीएड कॉलेजों को अब 15 जुलाई तक संबद्धता मिल सकती है। शासन ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बीएड की प्रवेश परीक्षा इस बार लखनऊ विश्वविद्यालय आयोजित करा रहा है। यह परीक्षा 29 जुलाई को हर जिले में कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीएड में प्रवेश परीक्षा के जरिए दिया जाता है। ऐसे में बीएड कॉलेजों को हर साल 10 मई तक संबद्धता दे जाती थी। इस बार कोरोना महामारी की वजह से सब कुछ लेट हो गया है। इस बार उत्तर प्रदेश बीएड 2020 प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही है। इसके द्वारा पहले परीक्षा तिथि आठ अप्रैल और फिर 22 अप्रैल निर्धारित की गई थीं। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इन्हें स्थगित कर दिया था। अब ये परीक्षा 29 जुलाई को प्रस्तावित है। ऐसे में शासन ने विवि को निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 के मद्देनजर 15 जुलाई तक संबद्धता दे सकते हैं। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में बीएड के कॉलेजों की संख्या करीब चार सौ है। इन कॉलेजों की हालत पिछले कई साल से खराब है। ऐसे में कोरोना के कारण संकट और गहरा गया है। वहीं, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इन सभी कॉलेजों के आवेदन पहले ही आ चुके हैं। विश्वविद्यालय जल्द से जल्द इन्हें संबद्धता देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें