फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से मारपीट, दिल्ली पुलिस के सिपाही ने लगाया ये आरोप

Fri, 08 Dec 2017 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
सिपाही और दरोगा में नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवचौक के पास सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने पर शामली कोतवाली के दरोगा के साथ कार सवार दिल्ली पुलिस के सिपाही की नोकझोंक हो गई। सिपाही ने दरोगा द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाकर मारपीट कर दी। हंगामा होने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद थाने से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और कार सवार सिपाही तथा उसकी मां को थाने ले आई।
विज्ञापन


पढ़ें : लखनऊ तक गूंजा किठौर का खूनी संघर्ष, SSP ने दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरनगर के गांव गढ़ी नौआबाद निवासी युवक अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ कार से शामली आया था। शिवचौक के पास सड़क किनारे कार खड़ी करके वह एक दुकान से खरीदारी करने लगा। इसी दौरान शामली कोतवाली से दरोगा डीएस कालिया और दो सिपाही वहां से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क से कार हटाने के लिए कहा। आरोप है कि दरोगा ने कार में बैठे लोगों के साथ अभद्रता की। इस पर युवक ने विरोध कर दिया, तो दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। बीच-बचाव में आई युवक की मां गिर पड़ी। इस पर युवक ने दरोगा डीएस कालिया के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर कोतवाली से अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और हंगामा शांत करते हुए कार सवार लोगों को अपने साथ कोतवाली ले आए। थाने पहुंचने पर युवक ने पुलिस को बताया कि वह भी दिल्ली पुलिस में सिपाही है। उसने दरोगा के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि दरोगा ने ही उसकी मां के साथ सरेआम अभद्रता की। उधर, कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम का कहना है कि दरोगा के साथ अभद्रता और मारपीट की गई है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देर शाम युवक को छुड़वाने के लिए कुछ लोग थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें