मेरठ कोतवाली के गुदड़ी बाजार में एक दरोगा से कई युवकों ने हाथापाई कर दी। पुलिसकर्मियों ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य युवक फरार हो गए। आरोपी के खिलाफ सही धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय शांति भंग में चालान कर पल्ला झाड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार गुदड़ी बाजार में शनिवार शाम निजामुद्दीन के परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची थी। आरोप है कि कपड़ा व्यापारी के बेटे हनी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक दरोगा से अभद्रता कर दी। पुलिस हनी को गिरफ्तार कर थाने ले आई थी। जिसे छुड़वाने के लिए कई नेताओं ने सिफारिश भी लगाई।
पढ़ें : Encounter : 20 हजार के इनामी शूटर को जांबाज अफसर ने मारी गोली
इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह का कहना कि आरोपी हनी ने पुलिस से अभद्रता की, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ पुलिस पर हमला करने की धाराओं में कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन रविवार को खुद पुलिस बैकफुट पर आ गई और धारा 151 में उसका चालान काट दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जमानत मिल गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/