फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो फ्लोर बस के परिचालक से मारपीट, नकदी लूटी

विज्ञापन
सरधना में पुलिस चौकी बस स्टैंड के निकट रोडवेज बस परिचालक व चालक के साथ मारपीट मशीन तोड़ने व कैश लू? - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
लो फ्लोर बस के परिचालक से मारपीट, नकदी लूटी
विज्ञापन

सरधना। पुलिस चौकी के निकट बृहस्पतिवार दोपहर लो फ्लोर बस को रुकवाकर तीन-चार युवकों ने मारपीट की। बस परिचालक का आरोप है कि युवकों ने ईटीएम मशीन भी तोड़ डाली और कैश भी लूट लिया। इस दौरान बस में अफरा-तफरी मच गई। चालक बस लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दरी गई है।
विज्ञापन

अलीपुर गांव निवासी अरविंद रोडवेज की लो फ्लोर बस पर परिचालक है। चालक कंकरखेड़ा बाईपास निवासी राहुल है। बृहस्पतिवार दोपहर लो फ्लोर बस सरधना के देवी मंदिर चौराहा से सवारियां लेकर मेरठ की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि पुलिस चौकी बस स्टेंड के निकट बस में तीन चार युवक दूसरे वर्ग के सवार हुए। इस दौरान युवक सवारियों से किराया मांगने को लेकर कहासुनी करने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने चालक राहुल ओर परिचालक अरविंद से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से बस में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि युवकों ने ईटीएम भी तोड़ दी और बैग में रखा कैश भी लूट लिया। आरोपी बस से उतरकर फरार हो गए। चालक राहुल बस लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

लूटपाट नहीं, केवल मारपीट
मामला मेरे संज्ञान में आया है, मामला लूटपाट का नहीं मामूली मारपीट का है। मामले की जांच कराई जा रही है। - उपेंद्र मलिक थानाध्यक्ष सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें