मेरठ जिले में चलती बस में युवती से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे को भीड़ ने बस से नीचे उतारकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित ईरा मॉल के सामने का है। यहां बस में सवार कुछ सवारियों ने वर्ग विशेष के एक युवक को नीचे उतारकर पीटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर डायल-100 पर तैनात पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। उन्होंने भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया और मामले की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: देवबंद: महिला का बुर्का खींचा, फिर छेड़छाड़, भीड़ ने धुनाई कर आरोपी को किया पुलिस के हवाले
एक युवक ने बताया कि वह मवाना का रहने वाला है। उसकी बहन परतापुर स्थित एक निजी कॉलेज में पढ़ने आती है। सुबह वह बिजनौर डिपो की दिल्ली जाने वाली बस में बैठ गई। बीच रास्ते में बस में पहले से बैठे इस युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। बहन ने फोन पर उसे जानकारी दी। बस में छेड़छाड़ की बात सुनकर सवारियां आक्रोशित हो गईं। उन्होंने बस रुकवाकर आरोपी की पिटाई कर दी। थाने में आरोपी ने अपना नाम उमर निवासी दिल्ली बताया।
यह भी पढ़ें: बारिश में युवती से बोला युवक, मेरी छतरी के नीचे आजा, फिर मनचले की जमकर धुनाई और पुलिस को सौंपा
वहीं ब्रह्मपुरी सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/