दौराला। टांडा गांव निवासी युवक के मोबाइल पर मेसेज भेजने का परिजनों ने युवती के घर जाकर विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। शिकायतकर्ता बबीता ने तहरीर में बताया कि पड़ोस की एक युवती ने उसके बेटे बंटी के फोन पर मेसेज भेजे, जिसकी जानकारी बंटी ने अपने परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर बबीता, बंटी और आकांक्षा युवती के घर पहुंचे और उसके परिजनों से शिकायत की। आरोप है कि युवती को समझाने की जगह उसके परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर वहां से निकले। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में हैं। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है।