मवाना। गांव मवाना खुर्द के पास मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान गांव अटोरा निवासी राजीव पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। एक व्यक्ति से शादी समारोह में शामिल होकर बाइक पर लौट रहा था। इसी दौरान मोड़ पर तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक अचानक से सामने आ गई। दोनों बाइकों की रफ्तार अधिक होने के कारण भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में राजीव घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। घायल को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।