मुंडाली। मुंडाली थाने पर गांव जिसोरी निवासी इसरार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा जुनैद मजदूरी के पैसे लेने गया था। इकरार ने पैसे देने से मना कर दिया। भतीजा वापस आ गया। शाम को इकरार अपने साथ मुनकाद, शादाब, ईस्माईल, जाकिर, नाजिम, अबूजर आदि को लेकर ईंट, पत्थरों, लाठी, डंडों से हमला कर दिया। हमले में भतीजे नदीम की टांग टूट गई तथा शाहनवाज, वाहिद, राशिद, सोनिया आदि घायल हो गए। जाते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।