फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठः आज रहें सावधान, चार घंटे हाईवे जाम करेंगे किसान, आंदोलन को मिले और समर्थक

Tue, 08 Dec 2020 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
nh-58 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में आज संभलकर निकलें। कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर किसान संगठन पूरे जिले में जगह-जगह हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम लगाएंगे। हालांकि स्कूल, सेना के वाहन व एंबुलेंस को नहीं रोका जाएगा।  

विज्ञापन


कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिल्ली को चारों तरफ से घेरकर सीमा पर डेरा डाल रखा है। सरकार से कई दौर की वार्ता के बाद भी रास्ता नहीं निकलने पर किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का एलान किया है। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि उनका संगठन एनएच-58 पर परतापुर और दौराला में, पौड़ी हाईवे को मवाना में, मेरठ-करनाल हाईवे को गांव दबथुआ में और मेरठ-बागपत रोड को जानी में जाम लगाएगा। 

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि उनका संगठन मवाना में जाम लगाएगा। भाकियू (तोमर गुट) के प्रवक्ता सुशील पटेल ने बताया कि छोटा मवाना में पौड़ी हाईवे जाम किया जाएगा। भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि गढ़ रोड पर गांव दतावली गेट स्थित यासीन कोल्ड स्टोर के सामने जाम लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


यहां जाम लगाएंगे किसान संगठन

  • एनएच-58 पर दौराला और परतापुर
  • मेरठ-पौड़ी हाईवे पर छोटा मवाना और मवाना
  • मेरठ-बागपत रोड पर जानी में
  • मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव दबथुआ में
  • मेरठ-गढ़ रोड पर दतावली गेट यासीन कोल्ड स्टोर के सामने


किसानों के समर्थन में उतरे संगठन
किसानों के बंद के समर्थन में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने सभी जिला मुख्यालयों पर दोपहर 1 बजे से कार्य बहिष्कार का एलान किया है। समिति नेता रोहित ने बताया कि किसान कृषि कानूनों के साथ ही इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2020 का भी विरोध कर रहे है। बिजली कर्मी इसके लिए किसानों के आंदोलन का समर्थन करते है।

मंगलवार को ऊर्जा भवन पर दोपहर एक बजे पहुंचकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, जिला जाट महासभा के मीडिया प्रभारी गजेंद्र पायल ने बताया कि किसानों की मांग जायज है और सरकार को इसे मान लेना चाहिए। जिला जाट महासभा किसानों के भारत बंद में साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें