फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो हो जाएं सावधान, हैकर्स चोरी कर सकते हैं आपके मोबाइल का डाटा

Fri, 21 Aug 2020 01:05 AM IST
Dimple Sirohi अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • संभलकर खेलें ऑनलाइन गेम, हैकर्स चोरी कर रहे हैं डाटा
  • - डाटा लौटाने की एवज में मांगते हैं रुपये
विज्ञापन
PUBG MOBILE (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं! साइबर अपराधियों ने अब कुछ ऑनलाइन गेम को ठगी का हथियार बनाया है। गेम की मदद से वह खिलाड़ी के मोबाइल का डाटा चोरी कर लेते हैं। इस डाटा को लौटाने की एवज में ही रुपयों की मांग की जा रही है। हाल में मेरठ में ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


केस-1
मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी सोनू ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन गेम पबजी डाउनलोड किया। उसने अपनी फेसबुक आईडी के जरिए गेम में एंट्री की। कुछ दिन पूर्व उसे गेम खेलने में दिक्कत आने लगी। तब एक मैसेज उसे आया कि उसकी आईडी हैक हो गई है। चौंकाने वाली बात थी कि मैसेज भी उसी की फेसबुक आईडी से भेजा गया था।

केस-2
गंगानगर निवासी कपिल भी ऑनलाइन गेम के शौकीन हैं। काफी समय से वह पबजी खेल रहे थे। करीब एक सप्ताह पूर्व कपिल की फेसबुक आईडी खुलनी बंद हो गई। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, उनके पास मैसेज आया कि डाटा वापस चाहिए तो 10 हजार लगेंगे। कपिल ने दूसरी आईडी बनाकर खेलने का प्रयास किया तो कुछ घंटे बाद उस आईडी को भी हैक कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाटा शेयर करना पड़ रहा भारी
पबजी के अलावा ऐसे कई ऑनलाइन गेम हैं कि जब उनमें सहभागी बना जाता है उसकी शुरुआती प्रक्रिया के दौरान ही मोबाइल डाटा साझा करने की अनुमति मांग ली जाती है। जल्दबाजी में लोग इसकी अनुमति दे देते हैं। इसके बाद गेम संचालकों के पास मोबाइल का सारा डाटा पहुंच जाता है।

ठगी के साथ हो रहे ब्लैकमेल
मोबाइल से सारा डाटा चोरी करने के बाद उन्हीं की फेसबुक आईडी से मैसेज कर ब्लैकमेल और सौदेबाजी का खेल शुरू हो जाता है। अगर आसानी बात मान ली जाती है तो ठीक नहीं तो सारा डाटा ऑनलाइन करने की धमकी दी जाती है। ठगी करने वाले ऐसे लोगों को ढूंढते हैं जो ऑनलाइन गेम खेलने के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं।

डाटा चोरी होने की शिकायतें मिलीं हैं
फेसबुक हैक कर ऑनलाइन गेम के जरिए डाटा चुराए जाने की कुछ शिकायतें मिली हैं। जांच की जा रही है। अगर किसी के साथ घटना हुई है तो वह लिखित में शिकायत करें। तफ्तीश कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी। - रामअर्ज, एसपी क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें