फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी में ऑनलाइन फार्म भरते समय रखें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
केवी : ऑनलाइन फॉर्म भरते समय बरतें सावधानी
विज्ञापन

मेरठ। केंद्रीय विद्यालयों ने प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रवेश के लिए पंजीकरण ऑनलाइन होगा। फार्म बेहद सावधानी से भरें, ताकि कोई परेशानी न हो।
केवी में कक्षा एक में दाखिला ऑनलाइन ड्रा सिस्टम से होगा। कक्षा 2 से कक्षा 8 में दाखिला प्राथमिकता के आधार पर होगा। कक्षा 9 में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। 11 में प्रवेश 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर सीटों की रिक्तता पर होगा। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदक की आयु पांच साल होना चाहिए। केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए श्रेणियां तय हैं, इसी के अनुसार प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रथम श्रेणी में केंद्र सरकार के कर्मचारियों व पूर्व सैनिकों के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। द्वितीय श्रेणी में छात्र जो की सहायता निकाय एवं सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम या भारत सरकार के उच्च शिक्षा संस्थानों के कर्मचारियों के बच्चे शामिल हैं। तृतीय श्रेणी में राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चे। इसके बाद सिविलियंस का नंबर आता है। विद्यालय से पांच किमी के दायरे में रहने वाले परिवारों को ही केवी में प्रवेश दिया जाता है।
विज्ञापन

---
ये हैं जरूरी दस्तावेज
कक्षा एक में प्रवेश के लिए आयु का प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। अन्य कक्षाओं के लिए आयु प्रमाण पत्र, स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट, आरक्षित श्रेणी के हैं तो जाति प्रमाणपत्र, बीपीएल प्रमाणत्र, विकलांगता प्रमाणपत्र सिविल सर्जन द्वारा प्रमाणित हो लगाएं। डिफेंस से जुड़े परिवारों के लिए रिटायरमेंट का सर्टिफिकेट। स्थाई निवास प्रमाण पत्र सिविलियंस को लगाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें