मेरठ में पल्लवपुरम फेज-1 ई पॉकेट में मकान के बाहर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया तो मकान मालकिन ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान नगर निगम की टीम से महिला की तीखी नोकझोंक भी हुई। मकान मालिक नरेन्द्र चावला है, उन्होंने कॉलोनी के लोगों पर आरोप लगाया। उनका कहना है कि अकेले हमारे खिलाफ ही कार्रवाई क्यों, और सभी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
नगर निगम की टीम बुधवार सुबह अकेले गयी थी। विरोध के चलते टीम वापस लौट गई और इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस को लेकर पहुंची। कार्रवाई से पहले नरेंद्र ने टीम को धमकी दी कि मेरी बहन बीडीओ है। लेकिन टीम ने एक नहीं सुनी और कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद निगम ने घर के बाहर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/