फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य की हत्या का मामला : रोबिन भड़ाना पर 50 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किठौर क्षेत्र के भड़ौली गांव में हुई भाजयुमो नेता व बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना की हत्या में आरोपी रोबिन भड़ाना को पुलिस एक सप्ताह में भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों में दहशत है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजयुमो के किठौर मंडल के महामंत्री प्रमोद भड़ाना की 27 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे खेत से चारा लाने जाते समय गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। ग्राम प्रधान कुसुम के पति अंकित और ससुर सतीश पर भी फायरिंग की गई थी। प्रमोद के छोटे भाई विनोद ने गांव के ही रोबिन गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि रोबिन ने अपने साथी विनीत और राहुल के संग 24 सितंबर को गांव के ही शिवम पर गढ़मुक्तेश्वर के नानपुर गांव में फायरिंग की थी। इसमें शिवम किसी तरह बच गया था। प्रमोद भड़ाना और प्रधान के पति अंकित शिवम के साथ गढ़मुक्तेश्वर थाने में पैरवी के लिए गए थे।
विनीत ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस रोबिन को तलाश कर रही थी। इसी रंजिश में रोबिन ने प्रमोद भड़ाना की हत्या कर दी थी। रोबिन की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एक सप्ताह बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अब डीआईजी कलानिधि नैथानी ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें