फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीकॉम ऑनर्स, बीए एलएलबी शुरू होंगे, ऑडिटोरियम निर्माण करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज के 135वें स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन, प्रबंध समिति ने लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज ने बुधवार को अपना 135वां स्थापना दिवस वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और श्रद्धा के साथ मनाया। केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित समारोह में महाविद्यालय के सचिव विवेक कुमार गर्ग और प्रबंध कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य संजीवेश्वर प्रकाश सह-यजमान रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए सचिव विवेक कुमार गर्ग ने कहा कि वर्ष 1892 में स्थापित मेरठ कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) में उत्कृष्ट ग्रेड दिलाने के लिए प्रबंध कार्यकारिणी लगातार प्रयासरत है। छात्रावास भवनों का शैक्षणिक उपयोग किया जाएगा। साथ ही ऐतिहासिक मंगल पांडे सभागार को डिजिटल तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा। एक अत्याधुनिक विशाल ऑडिटोरियम का निर्माण भी प्रस्तावित है। वर्तमान शैक्षणिक सत्र से बीकॉम ऑनर्स और बीए-एलएलबी जैसे दो नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रबंध कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य संजीवेश्वर प्रकाश ने कहा कि मेरठ कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक संस्था है। उन्होंने बताया कि जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने 145 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट किया।
विज्ञापन

उन्होंने घोषणा की कि वर्तमान सत्र में भी कम से कम दो और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। समारोह को सफल बनाने में डॉ. कपिल सिवाच, डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. नीरज कुमार, प्रो. सतीश प्रकाश, डॉ. एमपी वर्मा और विपिन कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें