फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण भावी पीढ़ी के लिए हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक : वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। छावनी परिषद द्वारा बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत तोपखाना वार्ड एक में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा पौधरोपण हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आधारशिला पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में 210 पौधों का रोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, शाहीन खान, मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्र, प्रशासनिक अधिकारी जयपाल सिंह तोमर, राकेश माहेश्वरी, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, सफाई निरीक्षक अभिषेक गंगवार, विधि प्रमुख दिनेश अग्रवाल, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें