फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए की छात्रा से छेड़छाड़, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में बीसीए की छात्रा के साथ चार युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अपहरण की धमकी दी। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने थाने में की शिकायत में बताया कि कॉलेज आते-जाते समय सुमेर, रिहान, सुहैल और जुनैद उसका पीछा करते हैं। छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करते हैं। छात्रा ने विरोध किया और परिजनों से शिकायत की चेतावनी दी तो आरोपी उसे और ज्यादा परेशान करने लगे।
विज्ञापन

छात्रा के अनुसार गत 30 अगस्त की दोपहर वह बाजार से सामान खरीदकर लौट रही थी। आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया। वे अपहरण कर सबक सिखाने की बात कहने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। इसका पता चलने पर दिल के मरीज उसके पिता की हालत बिगड़ गई। तब से परिवार के लोग दहशत में हैं। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें