फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मदरसे में अचानक गूंजा धमाका..., सोलर बैट्री फटने से झुलसे पांच मासूम, तीन की हालत नाजुक

Fri, 23 May 2025 05:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के किठौर क्षेत्र में एक मदरसे में सोलर बैट्री फटने से बड़ा हादसा हो गया। कई छात्र झुलस गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
झुलसे मासूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किठौर के ललियाना गांव में एक मकान में संचालित निजी प्राइमरी स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से बुधवार को बैटरी धमाके के साथ फट गई। नए सोलर पैनल से बैटरी डायरेक्ट चार्ज हो रही थी। इसमें पांच छात्र-छात्राएं तेजाब की चपेट में आकर झुलस गए। जिनका निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। दो दिन स्कूल संचालक ने मामला दबाये रखा।

विज्ञापन

 

किठौर कोतवाली क्षेत्र के गांव ललियाना निवासी मुजीब व सलीम का गांव के जूड़ वाले रास्ते पर अपने मकान में सोडल ग्रुप पब्लिक स्कूल है। बताया गया कि सोमवार को स्कूल में नया सोलर पैनल लगवाया गया था। जिसकी सिंगल बैटरी स्कूल में खुले में रख दी गई थी। बुधवार को इंटरवल के दौरान कक्षा के लाइट, पंखे बंद कर बच्चे शौचालय, पेयजल और टॉफी-बिस्किट कॉर्नर की ओर पहुंचे तो बैटरी ओवरचार्ज होकर धमाके के साथ अचानक फट गई।

सफाई कराकर मामला दबाया
हादसे के वक्त घटनास्थल पर खड़े अर्शे आलम (11), कमर आलम (9), हुमेरा (10), हाफिज अफसर व बाबूद्दीन मलिक छात्र-छात्राएं बैटरी के तेजाब से झुलस गए। हादसे के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिनकी मदद से घायल बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। इसके बाद संचालक ने आनन-फानन में घटनास्थल की सफाई कराकर मामला दबाने का प्रयास किया।

अभिभावक से अभद्रता की तो मामला तूल पकड़ा
बृहस्पतिवार को स्कूल संचालक घायल बच्चों का हालचाल जानने उनके घर पहुंचे। एक बच्चे के अभिभावक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उनसे बच्चों के इलाज में सहयोग के लिए कहा। आरोप है कि इस पर स्कूल संचालक बिफर पड़ा और लोगों से अभद्रता की। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा। 
 
विज्ञापन

बताया गया कि सोडल ग्रुप पब्लिक स्कूल मदरसा बोर्ड द्वारा प्रदत्त मदरसा दार-ए-अरकम नाम से कक्षा पांचवीं तक की मान्यता पर संचालित है। जबकि इसमें पढ़ाई हाईस्कूल तक कराई जा रही है। घटना के संबंध में घायल बच्चों के परिजनों ने कहीं भी कोई शिकायत अभी तक नहीं की है। बच्चों को एक डॉक्टर के क्लीनिक पर उपचार चल रहा है।
उधर, बीएसए आशा चौधरी का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत किसी ने नहीं की है, फिर भी खंड शिक्षा अधिकारी को भेजकर जांच कराई जाएगी।
दूसरी ओर, सीओ किठौर प्रमोद कुमार का कहना है कि हादसे के संबंध में किसी पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें