मोबाइल टावर से बैटरी बैंक चोरी, तहरीर दी
खरखौदा। हापुड़ रोड पर गांव नरहाड़ा इंडर्स कपंनी के मोबाइल टावर से चोरों ने एक सप्ताह पहले करीब ढाई लाख की कीमत का बैटरी बैंक चोरी कर लिया। कपंनी के टेक्नीशियन ने तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार को थाना पहुंचे इंडर्स टावर्स टेलीकोम कपंनी के टेक्नीशियन विशाल चौहान के अनुसार गांव नरहाड़ा में है। जिसकी इंडर्स आईडी 1290443 है। बताया गया कि सात फरवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों ने टावर से 24 बैटरियों का एक बैटरी बैंक जिसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये है चोरी कर लिया। वर्तमान में टावर का संचालन बंद पड़ा है। टेकभनीशियन ने तहरीर दी है। सीओ किठौर रामानंद कुशवाह का कहना है कि मामले में कोई जानकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।