फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्मा मिस तो आजम मिस्टर फ्रैशर चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्मा मिस और आजम मिस्टर फ्रेशर चुने गए
विज्ञापन

मेरठ। जागृति विहार स्थित बीडीएस स्कूल ऑफ लॉ में शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के बीच नवागंतुक छात्रों का स्वागत किया गया। बीएएलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र आजम खां मिस्टर फ्रेशर और बस्मा गुलनाज मिस फ्रेशर चुने गए। बेस्ट परफॉर्मर सागर व अक्शा बने। जबकि मिस दिवा के रूप में उर्वशी और मिस्टर हंक के रूप में अनिकेत का चुनाव हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
विज्ञापन

चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार शर्मा और मेंबर सेक्रेटरी अरुण कुमार सक्सेना ने कॉलेज की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही नवागंतुक छात्रों को सफलता के गुर भी दिए। प्राचार्य डा. अजय कुमार शर्मा और विधि संकाय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने छात्रों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर डा. रेखा शर्मा, डा. मीनू शर्मा, नीलू शर्मा, दिव्या जैन, ज्योत्सना शर्मा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें