पीएम श्री पाठशाला में बच्चों से पढवाकर देखती बीएसए। (मवाना)
मवाना। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने पीएम श्री पाठशाला व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम श्री पाठशाला के दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। जो बाद में स्कूल पहुंच गए। दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी पीएम श्री पाठशाला पहुंची। यहां निरीक्षण में छह शिक्षकों व एक शिक्षा मित्र में से मात्र शिक्षा मित्र ही मौजूद मिली। जानकारी करने पर पता चला कि चार शिक्षकों की बीएलओ में डयूटी लगी है, जबकि दो शिक्षक वहां नहीं थे। जो बाद में पहुंच गए। शिक्षकों ने बताया कि वह नमाज पढ़ने के लिए गए थे। बीएसए ने बताया कि दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने वहां उपस्थित छात्र-छात्राएं से सवाल किए। उन्होंने शिक्षकों को परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया जहां सब ठीक मिला।
पीएम श्री पाठशाला में बच्चों से पढवाकर देखती बीएसए। (मवाना)