फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं का सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण जारी

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सीखती छात्राएं। (स्त्रोत कालेज) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर काॅलेज में महिला सुरक्षा एवं छात्राओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नार्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में छात्राओं को पंचिंग, किकिंग, कॉम्बिनेशन, ग्रैपिंग, गिरने, बचने की तकनीक, वास्तविक जीवन स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देने की कला और हथियारों से बचाव के तरीके सिखाए जा रहे हैं। व्यावहारिक अभ्यास के दौरान छात्राओं ने फाइट गियर पहनकर स्पेरिंग और सेल्फ-डिफेंस का प्रदर्शन किया। संचालन फेडरेशन के डायरेक्टर्स दुष्यंत त्यागी एवं पायल के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रशिक्षण टीम में प्रशिक्षक आदित्य, सलोनी श्रीवास्तव सहित अन्य विशेषज्ञ ट्रेनर्स शामिल हैं। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें