संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में अंतरमहाविद्यालय बेसबाल महिला-पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया।
उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना गीत के साथ किया। आयोजन सचिव प्रोफेसर जितेंद्र बालियान ने बेसबाल खेल के उद्भव, विकास और प्रतियोगिता से जुड़े नियमों के विषय में जानकारी दी।
प्रोफेसर जितेंद्र बालियान ने कहा कि पहले दिन प्रतियोगिता में 19 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। टीमों के चयन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से आब्जर्वर और सेलेक्टर प्रोफेसर भीष्म सिंह, प्रोफेसर संदीप कुमार, प्रोफेसर ओमपाल सिंह मौजूद रहे। प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने विचार व्यक्त किए।
प्रोफेसर मोनिका सिंह ने काॅलेज में बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। संचालन डॉ. मोनू सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार, राजीव कुमार जैन, उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह मौजूद रहे।
इस मौके पर डॉ. शालिनी सोनी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. समता तोमर, डॉ. विजय वीर सिंह, दिशांत कुमार, वरिष्ठ लिपिक पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय में बेसबॉल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी साथ में मौजूद शिक्षक स्रोत संवाद
राजकीय महाविद्यालय में बेसबॉल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी साथ में मौजूद शिक्षक स्रोत संवाद