फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुभारती में रही बसंत पंचमी की धूम

विज्ञापन
सुभारती में मनाया गया बसंत उत्सव - फोटो : samvad
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती और बसंत पंचमी के अवसर पर राष्ट्रचिंतन, शोध, नवाचार और संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया। 19 से 23 जनवरी तक पराक्रम सप्ताह मनाया गया जिसमें विश्वविद्यालय और मेरठ व मुजफ्फरनगर के विभिन्न विद्यालयों में संगोष्ठियां और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नेताजी की समावेशी सोच पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आजाद हिंद फौज में सभी समुदायों के लोग शामिल थे और उसकी टुकड़ियों के नाम प्रमुख नेताओं के नाम पर रखे गए थे। वरिष्ठ पत्रकार सईद अंसारी ने कहा कि नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और मीडिया व युवाओं को इन्हें समाज तक पहुंचाना चाहिए। कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय नायकों के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रो. रितेष चौधरी और प्रो. अशोक त्यागी के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। सुभारती कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी, रेडियोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी और ऑप्टोमेट्री में नवाचारों पर चर्चा हुई। अंतिम दिन कार्यशालाओं में कॉन्टैक्ट लेंस निर्माण और लो विजन पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें