फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baraut : कर्ज से परेशान बुजुर्ग ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद; बताई साहूकार की कहानी... कितने वसूल चुका

Thu, 03 Jul 2025 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बड़ौत

सार

आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र किया।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिलीप विहार कॉलोनी निवासी बुजुर्ग अजेन्द्र ने कर्ज के बोझ से तंग आकर बुधवार को आत्महत्या कर ली। वह दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही विशाल के पिता थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र किया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, करीब तीन साल पहले अजेन्द्र ने एक प्लॉट खरीदने के लिए एक व्यक्ति से दो लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि साहूकार अब तक उनसे 12 लाख रुपये तक वसूल चुका है, और फिर भी लगातार दबाव बना रहा था। 

परिजनों का आरोप है कि अत्यधिक मानसिक तनाव और लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण अजेन्द्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उधर घटना की सूचना पर गौरव बड़ौत समेत नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक दिल्ली पुलिस के सिपाही विशाल का पिता था
मूल रूप से अजेन्द्र नाला जनपद शामली का रहने वाला था और कई साल से बड़ौत में दिलीप विहार कॉलोनी में रहता था।  इस घटना से कॉलोनी में शोक की लहर है और लोग आर्थिक शोषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया था । अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विजय कुमार सीओ बड़ौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें