फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव आज, दावेदारों ने ताकत झोंकी

Fri, 27 May 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बार चुनाव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मेरठ बार एसोसिएशन की 2016-2017 कार्यकारिणी का चुनाव आज कचहरी में होगा। अध्यक्ष पद पर जहां त्रिकोणीय मुकाबला है तो महामंत्री पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं। कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। जिसको लेकर दावेदारों ने बृहस्पतिवार को ताकत झोंक दी। सुबह से देर रात तक मीटिंग का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी चौ. नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर सायं 4:30 बजे तक चलेगी। वोटर अधिवक्ताओं को फुल ड्रेस में आना अनिवार्य होगा। सिर्फ सुबह चुनाव शुरू होने के समय आधा घंटा और चुुनाव समाप्त के समय आधा घंटे के लिए इसमें छूट रहेगी। यदि कोई भी अधिवक्ता मतदान स्थल के प्रवेश स्थान पर प्रचार करता पाया गया तो उसका मताधिकार समाप्त कर दिया जाएगा। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन पर पाबंदी रहेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि मतदान के लिए कुल 52 चुनावी बूथ बनाए गए हैं। चुनावी कार्य में कुल 80 अधिवक्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। पदाधिकारियों की मतगणना का कार्य शनिवार को जबकि कार्यकारिणी सदस्यों का मतगणना सोमवार को होगी।
विज्ञापन


बिना कुर्बानी बेंच संभव नहीं
पउप्र में हाईकोर्ट बैंच के लिए इस क्षेत्र के अधिवक्ताओं और जनता को कुर्बानी देनी होगी। मेरठ आए भाजपा के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चार बार सांसद रह चुके एसपी बघेल ने कहा कि चाहे तेलंगाना राज्य का मुद्दा रहा हो या उत्तरांचल का, बिना कुर्बानी के मांग पूरी करा पाना संभव नहीं हैं। कहा कि बेंच के लिए जनता को आगे आना होगा और धरने प्रदर्शन करने होंगे, तभी कामयाबी मिलेगी। उन्होंने उप्र में कुल चार बेंचों की स्थापना कराए जाने का समर्थन किया।
विज्ञापन



यह बोले महामंत्री पद के दावेदार
अरजिंद्र सिंह वरमानी
- कचहरी का हर तरह से विकास कराएंगे
- न्यायिक कार्य दिवस और समय बढ़वाया जाएगा
- बिना हड़ताल हाईकोर्ट बेंच की मांग पूरी कराएंगे
- बार और बेंच के बीच मजबूती दी जाएगी
- हर अधिवक्ता की समस्या का समाधान होगा
अजय कुमार शर्मा
- हड़ताल और कंडोलेंस पर रोक लगाएंगे
- प्रत्येक भवन में शौचालय बनवाएंगे
- हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मजबूत पैरवी होगी
- पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे
- कचहरी में रेलवे काउंटर खोला जाएगा
अमरपाल सिंह भट्ठल
- हाईकोर्ट बेंच की मांग को मजबूती देंगे
- वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रत्येक सुविधा मिलेगी
- युवा अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी का इंतजाम
- अधिवक्ताओं की प्रत्येक परेशानी का हल होगा
- शौचालयों, सड़कों, बिजली व्यवस्था की दशा सुधारेंगे
सतीश कुमार बालियान
- अधिवक्ताओं के लिए हेल्थ पॉलिसी लागू होगी
- कचहरी में न्यायिक व्यवस्था मजबूत करेंगे
- अधिवक्ताओं के हितों में नियम लागू होंगे
- न्यायिक कार्य दिवस बढ़ाए जाएंगे
- कचहरी में प्रत्येक सुधार के लिए परिवर्तन किए जाएंगे
सतीश कुमार रुहासा
- बिना हड़ताल के हाईकोर्ट बेंच को मजबूती देंगे
- पार्किंग, सफाई, शौचालयों, बिजली की सुविधाएं बढे़ंगी
- कारागार पर मुलाकात में अधिवक्ताओं को नहीं होगी परेशानी
- कचहरी में कार्यदिवस बढे़ंगे, हड़ताल कम होंगी
- लाइब्रेरी और रेलवे काउंटर बनाए जाएंगे
सुरेश पाल सिंह
- हड़ताल कम, कार्यदिवस बढ़ेंगे
- प्रत्येक न्यायिक कार्य में वकालतनामे अनिवार्य
- शौचालय, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा होगी बहाल
- चेंबरों का अधिक निर्माण होगा
- सरकार से अधिवक्ताओं के लिए सुविधाएं बहाल होंगी
वीरपाल सिंह मलिक
- पेयजल और शौचालयों की बढ़ोत्तरी होगी
- हाईकोर्ट बेंच को जनता से जोड़ा जाएगा
- अधिवक्ताओं को निशुल्क बिजली दिलाएंगे
- वादकारियों को प्रत्येक न्यायिक सुविधा मिलेगी
- अदालतों में अधिवक्ताओं के बैठने का होगा प्रबंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें