फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रालोद जिलाध्यक्ष बनने पर बार एसोसिएशन ने किया सम्मान

विज्ञापन
सरधना। बार एसोसिएशन के सभागार में रालोद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज का स्वा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सरधना बार एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बार सभागार में उपस्थित अधिवक्ताओं ने अनिकेत भारद्वाज को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा कम आयु में मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि संगठन और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका सराहनीय रही है। स्वागत समारोह में बार के पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह, अशोक त्यागी, वेदपाल सिंह, कुलदीप त्यागी व सोहित त्यागी, प्रशांत त्यागी, विश्वेश कौशिक, अरविंद प्रताप सिंह, राजीव त्यागी, पोयमल चंदेल व शबाना एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बधाई दी। अध्यक्षता सरधना बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी एडवोकेट व संचालन मोहित शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें